18 OTT Apps पर प्रतिबंध: सरकार ने अश्लील वीडियो दिखाने वाले इन 18 एप्स को प्रतिबंधित किया!

18 OTT Apps पर प्रतिबंध: जैसा कि आप सभी जानते हैं, पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर अश्लील वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं, इस पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने इन 18 एप्स को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन इसके बाद भी इन सोशल मीडिया अकाउंट्स और OTT प्लेटफ़ॉर्म्स ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तब केंद्र सरकार ने बीते गुरुवार को अश्लील कंटेंट दिखाने वाले OTT प्लेटफ़ॉर्म्स और वेबसाइट्स को प्रतिबंधित किया है, 12 मार्च को केन्द्रीय सूचना मंत्रालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था।

18 OTT Apps Banned

18 OTT Apps पर प्रतिबंध लगाने का मुख्य कारण है, OTT प्लेटफ़ॉर्म्स और सोशल मीडिया पर एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लीलता फैलाना, आपको जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने 19 वेबसाइट, 10 एप्स, और 57 सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी प्रतिबंधित किया गया है।

सरकार ने रिपोर्ट साझा करते हुए बताया है कि इन सभी OTT प्लेटफ़ॉर्म्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दिखाए जा रहे कंटेंट अश्लील थे, जिस पर सरकार ने इन एप्स को चेतावनी भी दी थी, लेकिन सरकार के इस कदम का इन प्लेटफ़ॉर्म्स और अकाउंट्स पर कोई असर नहीं पड़ा था। इसके बाद 12 मार्च को केंद्रीय सूचना मंत्रालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इन एप्स और अकाउंट्स को परमानेंट प्रतिबंधित किया जाए। इनकी सूची केंद्र सरकार ने कल यानी 14 मार्च को साझा की है।

केंद्रीय सूचना मंत्रालय द्वारा बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित किए गए एप्स और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स अश्लील, महिलाओं के अपमानजनक, और भारतीय संस्कृति के खिलाफ कंटेंट अपलोड किया करते थे।

कौन-कौन से OTT Apps पर प्रतिबंध लगा दिया गया है?
1. Dreams Films
2. Voovi
3. Yessma
4. Uncut Adda
5. Tri Flicks
6. X Prime
7. Neon X VIP
8. MoodX
9. Besharams
10. Hunters
11. Rabbit
12. Xtramood
13. Nuefliks
14. Mojflix
15. Hot Shots VIP
16. Fugi
17. Chikooflix
18. Prime Play

बता दें कि

इन प्रतिबंधित OTT एप्स में एक एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है, साथ ही दो ऐसे एप्स हैं जिन्हें 50 लाख बार डाउनलोड किया गया है, ये एप्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने अश्लील कंटेंट को भी प्रमोट करते थे, जिस पर इसके 32 लाख से अधिक फॉलोवर्स थे, इनको भी केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है।

हमने इस लेख में 18 OTT Apps पर प्रतिबंध और उनके प्रतिबंध के पीछे के कारणों को संबंधित जानकारी साझा की है, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो कृपया कमेंट करके हमें जरूर बताएं और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top